भारत का क्रूड स्टील का उत्पादन मई में 14.21 मिलियन टन रहा केंद्र

भारत का क्रूड स्टील का उत्पादन मई में 14.21 मिलियन टन रहा  केंद्र
भारत के स्टील सेक्टर में मई वृद्धि देखने को मिली है और क्रूड स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 14.21 मिलियन टन हो गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टील सेक्टर में मई वृद्धि देखने को मिली है और क्रूड स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 14.21 मिलियन टन हो गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।

होट मेटल के उत्पादन में 2.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिग आयरन उत्पादन (0.77 मिलियन टन) में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

मई में तैयार स्टील का उत्पादन 7.7 प्रतिशत बढ़कर 13.94 मिलियन टन हो गया। मई में तैयार स्टील की खपत 14.33 मिलियन टन रही, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 9.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

स्टील मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल-मई के दौरान क्रूड स्टील का उत्पादन 28.04 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, अप्रैल-मई 2025 में यह उत्पादन 27.30 मिलियन टन था।

होट मेटल के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिग आयरन के उत्पादन (1.50 मिलियन टन) में पिछले वर्ष की तुलना में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसके अलावा, तैयार स्टील का उत्पादन 27.36 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, अप्रैल-मई 2026 में तैयार स्टील की खपत 27.36 मिलियन टन रही, जो निर्माण, अवसंरचना और विनिर्माण क्षेत्रों से निरंतर मांग के कारण पिछले वर्ष की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है।

मई में स्टील का आयात 0.69 मिलियन टन और निर्यात 0.51 मिलियन टन रहा, जो मई 2025 के 0.42 मिलियन टन और 0.39 मिलियन टन के स्तर की तुलना में क्रमशः 62.5 प्रतिशत और 29.9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-मई 2026 के दौरान आयात 1.37 मिलियन टन और निर्यात 0.98 मिलियन टन रहा, जिससे भारत इस अवधि के दौरान शुद्ध आयातक बना रहा।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की कुल क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता लगभग 220 एमटीपीए तक पहुंच गई, जिससे उद्योग 2030 तक राष्ट्रीय इस्पात नीति के 300 एमटीपीए टन प्रति वर्ष के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।

सेल ने अपने भिलाई स्टील प्लांट की वर्तमान 6.8 एमटीपीए की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 10.2 एमटीपीए करने की मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील ने मई 2026 में ओडिशा के पारादीप में अपने एकीकृत स्टील प्लांट का निर्माण शुरू किया - यह एक चरणबद्ध विकास परियोजना है जिसकी नियोजित क्षमता 13.2 एमटीपीए है।

'ग्रीन स्टील इनिशिएटिव' के तहत, 15 राज्यों के 94 उत्पादकों को ग्रीन स्टील प्रमाणपत्र जारी किए गए थे (31 मई, 2026 तक), जिनमें से अधिकांश प्रमाणित उत्पादों ने सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की - जो द्वितीयक और मध्यम आकार के स्टील उत्पादकों के बीच इस पहल की मजबूत स्वीकृति को दर्शाता है।

अप्रैल 2026 की तुलना में मई 2026 में कच्चे माल की कीमतों में और मजबूती आई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story