'सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि', तेजस्वी सूर्या ने आईपीएल टिकट विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, तेजस्वी सूर्या ने आईपीएल टिकट विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा विधायकों और सांसदों के लिए आईपीएल टिकटों की मांग करने और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैचों के लिए तीन टिकटों पर समझौता करने के फैसले का भाजपा ने मजाक उड़ाया है। इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "यह इस सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।"

बेंगलुरु, 30 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा विधायकों और सांसदों के लिए आईपीएल टिकटों की मांग करने और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैचों के लिए तीन टिकटों पर समझौता करने के फैसले का भाजपा ने मजाक उड़ाया है। इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "यह इस सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।"

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु साउथ सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर व्यंग्य करते हुए लिखा, "कर्नाटक के लिए सच में ये एक ऐतिहासिक दिन है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस जटिल और कठिन बातचीत को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई। इससे कर्नाटक के छह करोड़ लोगों को लाभ होगा। उम्मीद है कि उनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल यूक्रेन-रूस और ईरान-इजराइल संघर्षों को सुलझाने में भी किया जाएगा।"

तेजस्वी सूर्या ने तंज कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के द्वारा सोमवार को दिए गए उस बयान पर आया है, जिसमें उन्हें बताया कि आईपीएल मैचों के लिए टिकट आवंटन का मामला सुलझा लिया गया है। अब विधायकों और सांसदों के लिए तीन टिकट उपलब्ध होंगे, जबकि पहले चार टिकट दी जाती थीं। अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दो मुफ्त टिकट मिलेंगे, और अतिरिक्त टिकट खरीदने होंगे।

शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर स्पीकर और वरिष्ठ नेताओं के साथ पहले चर्चा की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, डीएनए नेटवर्क और केएससीए के प्रतिनिधि भी इस विषय पर उनसे मिले। केएससीए अध्यक्ष और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी बैठक में मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, "यदि किसी को टिकट नहीं चाहिए, तो वह पत्र प्रस्तुत कर सकता है। विधायक कई मांगें करते हैं, सभी पूरी नहीं हो सकतीं। मामला अब सुलझ गया है।"

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में पिछले सप्ताह इस मुद्दे को उठाया गया था। स्पीकर यू.टी. खादर ने सरकार से कहा था कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर स्पष्ट नीति बनाई जाए और प्रत्येक विधायक को कम से कम चार टिकट दी जाए। उनके सुझाव पर विधायकों ने सहमति जताई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story