मशहूर अभिनेत्री और पहली महिला कॉमेडियन 'टुन टुन' को 103वीं जयंती पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर अभिनेत्री और पहली महिला कॉमेडियन टुन टुन को 103वीं जयंती पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन टुन टुन को उनकी जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन टुन टुन को उनकी जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

टुन टुन को याद करते हुए जैकी श्रॉफ की ओर से उनके सुनहरे दौर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। जैकी ने एक पुरानी तस्वीर के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाते हुए लिखा, "उमा देवी खत्री (टुन टुन जी) हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।"

जैकी श्रॉफ की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में उनके जन्म और मृत्यु की तारीखें भी बताई गईं: 11 जुलाई 1923 से 24 नवंबर 2003।

उमा देवी खत्री (टुन टुन) की बात करें तो उनका जन्म 11 जुलाई 1923 को हुआ था। टुन टुन हिंदी सिनेमा की एक बड़ी कलाकार थीं। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडियन बनने से पहले, उन्होंने 1940 के दशक के आखिर में एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।

म्यूज़िक डायरेक्टर नौशाद ने उन्हें शुरुआती दिनों में मौका दिया। वर्ष 1947 की फिल्म 'दर्द' के गाने 'अफसाना लिख ​​रही हूं दिल-ए-बेकरार का' से उन्हें बहुत शोहरत मिली। उमा देवी ने खुद को 'टुन टुन' नाम से प्रसिद्ध किया। उनका यह नाम आगे चलकर हिंदी फिल्मों में कॉमेडी की पहचान बन गया।

उमा देवी को बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने उस दौर में नई राहें बनाईं जब इंडस्ट्री में कॉमेडी रोल ज्यादातर पुरुषों के पास होते थे। कई दशकों तक, टुन टुन ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, शानदार एक्टिंग और सहज हास्य से दर्शकों का दिल जीता।

उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'प्यासा', 'मुजरिम', 'कोहिनूर', 'हाफ टिकट', 'दिल अपना और प्रीत पराई', 'आया सावन झूम के' और 'आंखें' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 24 नवंबर 2003 को 80 वर्ष की उम्र में उमा देवी का निधन हो गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 11:07 AM IST

Tags

Next Story