अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड की चमक, जैकी श्रॉफ के गिफ्ट ने जीता दिल

अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड की चमक, जैकी श्रॉफ के गिफ्ट ने जीता दिल
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ का अनोखा गिफ्ट, रेखा का स्नेहभरा अंदाज और बॉबी देओल का 'ऊप्स' मोमेंट पूरे समारोह की चर्चा का केंद्र रहा।

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ का अनोखा गिफ्ट, रेखा का स्नेहभरा अंदाज और बॉबी देओल का 'ऊप्स' मोमेंट पूरे समारोह की चर्चा का केंद्र रहा।

जैकी श्रॉफ ने नवविवाहित जोड़े को पारंपरिक फूलों का गुलदस्ता देने के बजाय पीस लिली का बड़ा गमले वाला पौधा भेंट किया। जैसे ही उन्होंने यह खास तोहफा अंशुला को दिया, वह खुशी से चौंक गईं और मुस्कुराते हुए उसे स्वीकार किया। बाद में 'जग्गू दादा' समारोह के दौरान कोन आइसक्रीम का आनंद लेते हुए भी नजर आए।

वहीं, सदाबहार अभिनेत्री रेखा हमेशा की तरह बेहद शालीन और आकर्षक अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने सफेद और सुनहरे रंग की सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी थी। रेखा ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में मौजूद पापराजी को भी आशीर्वाद दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

अभिनेता बॉबी देओल ब्लैक थ्री-पीस सूट में बेहद स्टाइलिश नजर आए। फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते समय वह एक पल के लिए अपना संतुलन खो बैठे, लेकिन तुरंत खुद को संभाल लिया और हंसते हुए उस छोटे से 'ऊप्स' मोमेंट को सहजता से टाल दिया।

अंशुला की सौतेली बहन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने लैवेंडर रंग की चमकदार साड़ी के साथ दक्षिण भारतीय टेंपल ज्वेलरी पहनी थी। वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी कैमरों के सामने साथ में पोज दिए।

अभिनेत्री शनाया कपूर ने भी अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लैक और गोल्ड रंग का आकर्षक आउटफिट पहना था, जिसमें शिमरी ब्रालेट खास आकर्षण का केंद्र रही।

रिसेप्शन से पहले अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कॉकटेल लुक की तस्वीरें साझा की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पहली शाम के लिए उन्होंने सिंदूरी लाल रंग इसलिए चुना क्योंकि यह उनके नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

अंशुला ने पोस्ट में लिखा, "हमारे कॉकटेल के लिए मुझे पहले से पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं। शादीशुदा जिंदगी की पहली शाम के लिए सिंदूरी लाल ही मुझे सबसे सही रंग लगा। जब मैंने और अमित ने इस आउटफिट पर चर्चा शुरू की तो मेरे मन में एक ही बात थी कि यह मेरी पहचान का प्रतीक बने।"

उन्होंने बताया कि डिजाइनर अमित अग्रवाल ने एक बनारसी ब्रोकेड साड़ी को नए अंदाज में तैयार किया। साड़ी की खूबसूरती को बरकरार रखते हुए उसे स्कल्प्चरल कॉर्सेट सिल्हूट में बदला गया और पल्लू को आधुनिक कूट्योर स्टेटमेंट का रूप दिया गया।

अंशुला ने कहा, "इस डिजाइन ने परंपरा का सम्मान किया, लेकिन उससे बंधा हुआ महसूस नहीं कराया। मेरी पूरी शादी भी इसी सोच पर आधारित रही कि अपनी जड़ों को साथ रखते हुए पूरे दिल से नए भविष्य को अपनाना।"

कॉकटेल नाइट के लिए अंशुला ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का तैयार किया हुआ सिंदूरी लाल समकालीन आउटफिट पहना, जिसे बनारसी ब्रोकेड साड़ी को नए रूप में डिजाइन करके तैयार किया गया था।

बता दें कि अंशुला कपूर ने अपने लंबे समय के साथी रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 9:56 AM IST

Tags

Next Story