बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा जय भानुशाली

बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा  जय भानुशाली
टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता।

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता।

दरअसल, जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "तारा किसके साथ रहती है?"

इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, "तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है।"

इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, "क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?" इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, "क्यों दुखती नस दबा रहे हो... इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।"

जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं। उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है।

बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। इसी साल दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की। हालांकि, अलग होने के बावजूद, दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक भी साझा करते रहते हैं।

हाल ही में तारा अपनी मां माही विज के साथ दुबई घूमने गई थीं। वहीं, माही भानुशाली ने अपनी बेटी को मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की, जिसकी काफी चर्चा हुईथी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 9:46 AM IST

Tags

Next Story