कोलकाता अग्निकांड नौ होटलों में से एक का लीजहोल्डर गिरफ्तार, दो लोग हिरासत में

कोलकाता अग्निकांड नौ होटलों में से एक का लीजहोल्डर गिरफ्तार, दो लोग हिरासत में
मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

इस बिल्डिंग की हर मंजिल पर अलग-अलग होटल या गेस्ट हाउस थे, और आग लगने की शुरुआत "शिखा इन" नाम के होटल से हुई थी। गुरुवार, सुबह शहर की पुलिस ने अबू जफर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अबू जफर ने होटल को उसके असली मालिक बिरेश्वर मित्रा से लीज पर लिया था।

अबू जफर को उत्तरी कोलकाता के जोरासांको इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को ही कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग करेगी।

होटल का मालिक बिरेश्वर मित्रा अभी भी फरार हैं। जफर की गिरफ्तारी के अलावा, एसआईटी के सदस्यों ने पूछताछ के लिए दो और लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

राज्य के फायर सर्विस विभाग ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर मौजूद नौ अन्य होटलों और चार रेस्टोरेंट को सुरक्षा नियमों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे अगले 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर बनी इस पांच मंजिला इमारत में कई होटल और गेस्ट हाउस थे। इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर 1,100 वर्ग फीट में फैला होटल 'शिखा इन' स्थित था। इस होटल में गड़बड़ियों के कई आरोप लगे थे। मंगलवार देर रात इस होटल में आग लग गई थी। इस आग में नौ लोगों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके के सभी होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस का विस्तृत विशेष ऑडिट कराने की घोषणा की है। न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। राज्य के फायर सर्विस विभाग ने भी एक अलग शिकायत दर्ज कराई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 1:57 PM IST

Tags

Next Story