कोल इंडिया लिमिटेड को तेलंगाना में 1,057 करोड़ रुपये का बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला

कोल इंडिया लिमिटेड को तेलंगाना में 1,057 करोड़ रुपये का बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने रविवार को घोषणा की कि उसे तेलंगाना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से एक बड़े बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना (बीईएसएस) के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह कदम कंपनी के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने रविवार को घोषणा की कि उसे तेलंगाना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से एक बड़े बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना (बीईएसएस) के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह कदम कंपनी के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह परियोजना तेलंगाना के चौटुप्पल में स्थापित की जाएगी, जिसमें 750 मेगावाट-घंटा क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसकी पावर क्षमता 187.5 मेगावाट होगी, जो चार घंटे तक बिजली आपूर्ति कर सकेगी।

इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,057.09 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि इस परियोजना को बैटरी एनर्जी स्टोरेज परचेज एग्रीमेंट साइन होने के 18 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

समझौते के तहत सीआईएल 3.14 लाख रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह की दर से बिजली की आपूर्ति करेगा। साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर परफॉर्मेंस बैंक गारंटी और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिसके बाद औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू इकाई द्वारा दिया गया है और इसमें किसी भी प्रकार का संबंधित पार्टी लेन-देन शामिल नहीं है।

यह परियोजना दर्शाती है कि कोल इंडिया लिमिटेड अपने पारंपरिक कोयला व्यवसाय से आगे बढ़ते हुए नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

शेयर बाजार में, शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.32 प्रतिशत बढ़कर 445.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले छह महीनों में इसमें 14 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि साल-दर-साल आधार पर शेयर में 11.15 प्रतिशत (44.65 रुपये) की वृद्धि हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story