असली और वैध मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए ममता बनर्जी

असली और वैध मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए  ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं। अब खबर है कि यहां मतदाता सूची से और भी नाम हट सकते हैं। एक तरफ विपक्ष इसे मुख्यमंत्री के लिए खतरे का संकेत बता रहा है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही हैं।

कोलकाता, 3 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं। अब खबर है कि यहां मतदाता सूची से और भी नाम हट सकते हैं। एक तरफ विपक्ष इसे मुख्यमंत्री के लिए खतरे का संकेत बता रहा है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिन वोटरों के दस्तावेजों में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' यानी तार्किक गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है। इस प्रक्रिया के खत्म होने के बाद और नाम हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल के दफ्तर से मिले आंकड़ों के अनुसार, ऐसे 14,154 मामलों को न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले जारी अंतिम मतदाता सूची में 47,111 नाम पहले ही भवानीपुर से हटाए जा चुके हैं। अब अगर न्यायिक जांच के बाद और नाम हटते हैं, तो यह संख्या और बढ़ जाएगी।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरना शुरू कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि भवानीपुर में इतनी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटना मुख्यमंत्री के लिए खतरे की घंटी है। उनका दावा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब वहां इतने वोटर नहीं बचे हैं, जो ममता बनर्जी की जीत सुनिश्चित कर सकें।

दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि वह भवानीपुर से चुनाव जीतेंगी, चाहे एक ही वोटर क्यों न बचा हो। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई असली और वैध मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया है और इसमें भारतीय जनता पार्टी की भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर यह काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story