'दूसरों की भी मांएं हैं', राज ठाकरे ने पीएम मोदी से भाजपा की ट्रोल कल्चर पर लगाम लगाने की अपील की

दूसरों की भी मांएं हैं, राज ठाकरे ने पीएम मोदी से भाजपा की ट्रोल कल्चर पर लगाम लगाने की अपील की
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा गलत है, लेकिन पीएम को अपनी पार्टी के नेताओं और समर्थकों को भी ऐसी भाषा न इस्तेमाल करने की सलाह देनी चाहिए।

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा गलत है, लेकिन पीएम को अपनी पार्टी के नेताओं और समर्थकों को भी ऐसी भाषा न इस्तेमाल करने की सलाह देनी चाहिए।

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (एमएनवीएस) के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन यही मानदंड सभी राजनीतिक दलों पर लागू होने चाहिए।

उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो भाषा इस्तेमाल की गई वो गलत थी। हम इससे सहमत हैं। मैं 100 फीसदी मानता हूं कि किसी के खिलाफ ऐसी घटिया भाषा नहीं इस्तेमाल होनी चाहिए। मैं सिर्फ प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं - कृपया अपनी पार्टी के लोगों को भी यह बात समझाएं।"

यह बयान शुक्रवार रात प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के बाद आया है। उस वीडियो में पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर अपने और अपनी मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर आपत्ति जताई थी। वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि वह इसमें शामिल युवाओं को माफ करते हैं और उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए।

राजनीतिक संस्कृति पर निशाना साधते हुए एमएनएस प्रमुख ने भाजपा पर आक्रामक ऑनलाइन ट्रोलिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आपकी ट्रोल टीम महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर हम सबके खिलाफ कैसी भाषा इस्तेमाल करती है, देखिए। महाराष्ट्र में कई कलाकार डर के मारे बोल नहीं पाते। हर राज्य में टीमें बनाई गई हैं - उनसे भी कहिए कि लोगों को गाली न दें।''

उन्होंने आगे कहा, "पिछले 12 सालों में ट्रोलिंग की ये संस्कृति शुरू हुई है। जो बोया है वही काट रहे हो। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें और उनकी मां को गाली दी गई, जो गलत है। लेकिन प्रधानमंत्री से मेरी विनती है - दूसरों की भी मांएं हैं। आप अपने पार्टी नेताओं को हद में रहने का निर्देश दीजिए। आपने कहा कि आपने जंतर-मंतर के युवाओं को माफ कर दिया, लेकिन पिछले 12 सालों से आपके लोग जो कर रहे हैं उसके लिए कौन माफी मांगेगा?"

युवा मामलों पर बात करते हुए ठाकरे ने अपनी छात्र शाखा से समय के साथ बदलने और आज की पीढ़ी की आकांक्षाओं को समझने की अपील की। उन्होंने कहा, "जब मैं छात्र था तब मुद्दे अलग थे। आज के विषय और आज के युवा अलग हैं। हमने टेलीग्राम से लेकर इंस्टाग्राम तक का दौर देखा है। हमें समझना होगा कि ये जेन जी पीढ़ी क्या चाहती है। ग्रामीण महाराष्ट्र में भी जेन जी है। उनकी अपेक्षाओं को समझना जरूरी है और एमएनएस की छात्र शाखा को इस पर काम करना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2026 9:20 PM IST

Tags

Next Story