महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में राघव चड्ढा संग पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, सिर पर पल्लू रखकर की आरती
मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीजियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं।
वीडियो में परिणीति पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। पूजा के दौरान उन्होंने अपने सिर को पल्लू रखा हुआ है। वहीं राघव चड्ढा भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए। दोनों मंदिर में भगवान शिव के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिखे। उन्होंने विधि-विधान के साथ आरती भी की।
इस वीडियो के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा, ''मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक शांत सुबह में शिव स्तुति 'नमामि शमिशम' को रिकॉर्ड करने का फैसला किया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि यह आपकी सुबह की प्लेलिस्ट में शामिल हो गई है, ठीक वैसे ही जैसे यह सालों से हमारे परिवार की आध्यात्मिक दिनचर्या का हिस्सा रही है।''
उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि अपने पोस्ट में उन्होंने जिस शिव स्तुति 'नमामि शमिशम' का जिक्र किया है, उसे हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इसको गीत को लेकर परिणीति ने बताया था कि यह गीत उनकी जिंदगी का एक भावुक अध्याय की याद बन गया है। जब भी वह इस गीत को सुनती हैं, तो उन्हें अपनी गर्भावस्था का सुंदर समय याद आता है।
अब अगर इस कपल की लव स्टोरी की बात करें, तो परिणीति और राघव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी, जहां दोनों को अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मान मिला था। शुरुआत में यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें राघव ने उन्हें ब्रेकफास्ट मीटिंग पर आने के लिए कहा। यहीं से दोनों के बीच एक अलग ही केमिस्ट्री बनने लगी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के लिए जब परिणीति पंजाब में थीं, तो राघव उनसे मिलने वहां पहुंचे थे।
दोनों ने जल्द ही अपना रिश्ता सार्वजनिक किया और मई 2023 में सगाई कर ली। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Jun 2026 2:27 PM IST












