बरूईपुर इंद्रजीत हत्याकांड पश्चिम बंगाल पुलिस ने सभी पांच मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरूईपुर इंद्रजीत हत्याकांड पश्चिम बंगाल पुलिस ने सभी पांच मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर में 5 जुलाई को हुई इंद्रजीत तांती की हत्या के मामले में सभी पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना इलाके में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या के बाद हुई थी।

कोलकाता, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर में 5 जुलाई को हुई इंद्रजीत तांती की हत्या के मामले में सभी पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना इलाके में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या के बाद हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इंद्रजीत तांती की हत्या के मामले में साजिशकर्ता माने जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने रातभर चले ऑपरेशन के बाद शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार तड़के गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान बताने से इनकार किया गया है। उन्हें दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील उनकी पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे।

दरअसल, नाबालिग लड़की का शव 5 जुलाई की सुबह इलाके के एक तालाब से मिला था। इसके बाद उसी दोपहर इलाके में भारी हिंसा और उपद्रव हुआ। बेकाबू भीड़ ने लड़की के रेप और हत्या में शामिल होने के शक में इंद्रजीत तांती की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। पहली एफआईआर नाबालिग लड़की के खिलाफ अपराध से जुड़ी है, जबकि दूसरी इंद्रजीत तांती की हत्या से जुड़ी है। वहीं, तीसरी एफआईआर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई भारी हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़ी है।

फिलहाल, इंद्रजीत तांती की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस उन साजिशकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने तांती को नाबालिग लड़की के खिलाफ अपराध में गलत तरीके से संदिग्ध ठहराया था।

उधर, नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मारा था। दावा किया गया कि वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने साथ चल रहे पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मार दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 2:09 PM IST

Tags

Next Story