तमिलनाडु स्कूल रिश्वत मामले में पुलिस ने पूर्व डीएमके विधायक के 29 बैंक खाते फ्रीज किए

तमिलनाडु स्कूल रिश्वत मामले में पुलिस ने पूर्व डीएमके विधायक के 29 बैंक खाते फ्रीज किए
चेन्नई की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पूर्व डीएमके विधायक मुथुकुमार के 29 बैंक खाते फ्रीज कर दिए। यह कार्रवाई निजी स्कूलों से जुड़े 100 करोड़ के रुपए रिश्वत मामले की जांच के दायरे के विस्तार के बीच की गई है। जांच एजेंसियां अब पूर्व मंत्री अनबिल महेश और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चेन्नई की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पूर्व डीएमके विधायक मुथुकुमार के 29 बैंक खाते फ्रीज कर दिए। यह कार्रवाई निजी स्कूलों से जुड़े 100 करोड़ के रुपए रिश्वत मामले की जांच के दायरे के विस्तार के बीच की गई है। जांच एजेंसियां अब पूर्व मंत्री अनबिल महेश और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मुथुकुमार से जुड़े खातों से 4.5 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। मुथुकुमार निजी स्कूलों के एक संगठन के राज्य कोषाध्यक्ष भी हैं।

जांचकर्ताओं ने एक अन्य डीएमके नेता अरासाकुमार से जुड़े 20 बैंक खाते भी फ्रीज किए हैं, जिनमें कुल 4 लाख रुपए होने की बात सामने आई है। यह कार्रवाई उस जांच के बीच हुई है, जिसमें निजी स्कूलों से रिश्वत के तौर पर बड़ी रकम वसूलने के आरोप लगे हैं।

डीएमके सरकार में पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री रहे अनबिल महेश को इस मामले में गिरफ्तार कर पुझल सेंट्रल जेल भेजा गया था। मुथुकुमार गिरफ्तारी से बच रहे थे। उन्होंने 28 अक्टूबर को चेन्नई की एक विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया था।

इसके बाद अदालत ने उन्हें 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी मौजूदा रिमांड अवधि गुरुवार को खत्म हो रही है। अगर इसे आगे बढ़ाना है तो इसके लिए अदालत के नए आदेश की जरूरत होगी।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने अनबिल महेश, अरासाकुमार और मुथुकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है और निजी शिक्षण संस्थानों से पैसे वसूलने में उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

बैंक खातों को फ्रीज करना इस वित्तीय जांच में एक बड़ा घटनाक्रम है। बताया जा रहा है कि पुलिस अनबिल महेश के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। जांच के नतीजों के आधार पर जांचकर्ता उनके खाते भी फ्रीज कर सकते हैंm हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह साबित हो कि पूर्व मंत्री के खिलाफ पहले ही ऐसी कोई कार्रवाई की जा चुकी है।

इस वित्तीय जांच का मकसद यह पता लगाना है कि फंड का लेन-देन कैसे हुआ और क्या आरोपियों से जुड़े लेन-देन का संबंध रिश्वतखोरी से है। अलग-अलग खातों में मिली या जब्त की गई रकम को अपने आप में इस बात का सबूत नहीं माना जा सकता कि यह पैसा अपराध से ही आया है। हालांकि कुल आरोप 100 करोड़ रुपए से जुड़े हैं, लेकिन मुथुकुमार के खातों के खिलाफ की गई कार्रवाई 4.5 करोड़ रुपए से संबंधित है। इसके अलावा अरासाकुमार के फ्रीज किए गए खातों में 4 लाख रुपए होने की भी खबर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story