तृणमूल कांग्रेस में फूट बिना सिद्धांतों वाली राजनीति को दर्शाती है शशि थरूर

तृणमूल कांग्रेस में फूट बिना सिद्धांतों वाली राजनीति को दर्शाती है शशि थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट पर अपनी राय रखी। थरूर ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात पर शक है कि इसमें कुछ लालच, कुछ फायदे या कुछ धमकियां शामिल रही होंगी। ऐसा सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ही हो सकता है क्योंकि उनके पास ही ताकत है।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट पर अपनी राय रखी। थरूर ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात पर शक है कि इसमें कुछ लालच, कुछ फायदे या कुछ धमकियां शामिल रही होंगी। ऐसा सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ही हो सकता है क्योंकि उनके पास ही ताकत है।

बागी सांसदों द्वारा एनडीए को समर्थन करने के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति अब बिना सिद्धांतों वाली राजनीति बन गई है।

उन्होंने ​​कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, जो सबसे बड़ा गुट अलग हुआ, यानी तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद, उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अब एनडीए के साथ जुड़ेंगे। ये वही सांसद हैं जो पिछले 12 सालों से एनडीए पर हमले करते रहे हैं। ऐसे में अचानक उनमें ये गुण दिखना बताता है कि हमारे देश की राजनीति बिना सिद्धांतों वाली राजनीति हो गई है और यह काफी दुखद है।"

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगने और केवल 80 सीटें जीत पाने के कुछ ही समय बाद पार्टी में फूट पड़ गई। सबसे पहले 58 विधायकों ने बगावत की। इस विधायकों ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर सोवनदेब चट्टोपाध्याय को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इसके कुछ ही समय बाद संसद में भी मुश्किलें शुरू हो गईं। जहां तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया, वहीं 20 लोकसभा सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में शामिल होने और एनडीए का समर्थन करने का फैसला किया। थरूर ने कहा कि अपने विचार या सिद्धांत रखना ठीक है, लेकिन मुख्य मकसद देश के हित में काम करना होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने ​​कहा कि अपनी सोच पर अडिग रहें और मिलकर रचनात्मक ढंग से काम करें। मैंने हमेशा कहा है कि दूसरी तरफ वाले आपके दुश्मन नहीं हैं। वे आपके विरोधी हैं और आपका काम देश के सामूहिक हित के लिए काम करना है।

उन्होंने आगे कहा कि आपको लगता है कि आपका तरीका उनके तरीके से बेहतर है और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। लेकिन, निश्चित रूप से राजनीति में रहने के लिए आपके पास भारत के लिए बेहतर क्या है, इसका एक विजन होना चाहिए, ताकि एक बेहतर भारत और एक बेहतर समाज बनाया जा सके। राजनीति में रहने का यही तर्क है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 7:45 PM IST

Tags

Next Story