'गट्टा कुश्ती 2' के लिए रजनीकांत ने दी विष्णु विशाल को बधाई

गट्टा कुश्ती 2 के लिए रजनीकांत ने दी विष्णु विशाल को बधाई
एक्टर विष्णु विशाल ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत का फोन आया था। रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद इसकी और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। विष्णु विशाल ने निर्देशक चेला अय्यावु की सुपरहिट कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' में मुख्य भूमिका निभाई है।

चेन्नई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। एक्टर विष्णु विशाल ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत का फोन आया था। रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद इसकी और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। विष्णु विशाल ने निर्देशक चेला अय्यावु की सुपरहिट कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' में मुख्य भूमिका निभाई है।

विष्णु विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कॉल की जानकारी साझा करते हुए पहले बताया कि रजनीकांत ने उनसे क्या कहा। एक्टर ने बताया कि दिग्गज अभिनेता ने कहा कि बहुत शानदार फिल्म है। यह एक बेहद मनोरंजक फिल्म है। आजकल इस तरह की फिल्में देखने को नहीं मिलतीं। आपने बहुत अच्छा अभिनय किया है। ऐश्वर्या लक्ष्मी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छोटी बच्ची जारा को कहां से ढूंढा? वह तो कमाल की थी। विष्णु, आपको अच्छी स्क्रिप्ट चुनने की समझ है। आगे भी ऐसी अच्छी फिल्में देते रहिए।

इसके बाद विष्णु विशाल ने लिखा, "मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं कि सुपरस्टार रजनीकांत सर का फोन मुझे 'गट्टा कुश्ती 2' देखने के बाद आया। इस पूरी यात्रा का सबसे खास पल उनका यह फोन कॉल था। उनके शब्द आगे की मेरी यात्रा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। धन्यवाद सर।"

बता दें कि सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'गट्टा कुश्ती' की दूसरी फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' इस साल 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह बड़ी सुपरहिट साबित हुई। फिल्म की सफलता से खुश होकर निर्माता ने विष्णु विशाल को नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कार उपहार में दी।

कार मिलने के बाद विष्णु विशाल ने एक्स पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "किसी निर्माता से मिला यह मेरा पहला उपहार है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। 'गट्टा कुश्ती 2' की पूरी यात्रा के दौरान मिले शानदार सहयोग के लिए वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और ईशारी के. गणेश सर का विशेष धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story