दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे। स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

मॉस्को, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे। स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

दिल्ली पहुंचने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर भी पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है।

शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना समिट होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।

पुतिन के भारत दौरे पर दोनों देश व्यापार और ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रखेंगे। शुक्रवार को, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति का औपचारिक तरीके से स्वागत भी किया जाएगा।

रूसी की सरकारी न्यूज एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बुधवार को पुतिन और पीएम मोदी के बीच प्राइवेट डिनर के दौरान होने वाली मीटिंग को "रूसी नेता के दौरे के खास प्वाइंट्स में से एक" बताया। उशाकोव के अनुसार, पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उशाकोव के मुताबिक, भारत और रूस 2030 तक इकोनॉमिक कोऑपरेशन के स्ट्रेटेजिक एरिया के डेवलपमेंट के लिए एक प्रोग्राम साइन करने का प्लान बना रहे हैं।

दो दिवसीय इस दौरे में दूसरे दिन का कार्यक्रम अहम है। सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत रूसी राष्ट्रपति को सम्मानित करने से होगी। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 11 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। दोनों नेता इस दौरान सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद 1 बजकर 50 मिनट पर मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे।

फिर तीन बजकर 40 मिनट पर टीबीसी में भारत-रूस बिजनेस फोरम को दोनों नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 बजे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी मुलाकात होगी। राष्ट्रपति मुर्मू रूसी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगी। वे रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटी का नया इंडिया चैनल भी लॉन्च करेंगे, जो मीडिया आउटरीच और सॉफ्ट-पावर एंगेजमेंट को बढ़ाने का संकेत है। और फिर रात 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Dec 2025 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story