रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह राष्ट्रपति पुतिन के साथ राजघाट गए। रूसी राष्ट्रपति ने राजघाट पर विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किया। वहीं हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच जो औपचारिक बातचीत होगी, उसमें रक्षा, ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी शामिल होने की उम्मीद है।

इस बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान भी देंगे। पुतिन बाद में कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट एंगेजमेंट को मजबूत करने के मकसद से एक बिजनेस इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। फिर शाम को, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में बैंक्वेट होस्ट करेंगी।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया। रूसी राष्ट्रपति ने सिर हिलाकर सम्मान को स्वीकार किया।

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा औपचारिक रूप से शुरू हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाज पुतिन ने वहां मौजूद रूसी डेलिगेशन में आए अधिकारियों से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Dec 2025 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story