शाहरुख खान, चिरंजीवी और महेश बाबू समेत कई फिल्मी सितारों ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व सफल भविष्य की कामना की।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह =को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए बेहतर स्वास्थ्य, खुशियां और देश के लिए आपके कार्यों को जारी रखने की शक्ति लेकर आए। आपके उज्ज्वल और सफल वर्ष के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।"
अमित शाह के जन्मदिन पर मनोरंजन जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मेगास्टार चिरंजीवी ने अमित शाह के साथ अपने और बेटे राम चरण की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता सम्मान के योग्य है। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और देश व देशवासियों की सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे।"
अभिनेता महेश बाबू ने लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप इसी ऊर्जा और मजबूती के साथ देश की सेवा करते रहें। आपके लिए आने वाला वर्ष शानदार हो।"
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने अपने संदेश में कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु प्रदान करे ताकि आप पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करते रहें। सुरक्षित, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आपका योगदान यूं ही जारी रहे।"
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा के लिए आपको लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की मेरी शुभकामनाएं।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
