ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त तूफान ने मचाई तबाही, भारी बार‍िश की चेतावनी जारी

ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त तूफान ने मचाई तबाही, भारी बार‍िश की चेतावनी जारी
ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज इलाकों में सोमवार को अचानक आए शक्तिशाली तूफानों ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार दोपहर मध्य ऑस्ट्रेलिया में कम दबाव वाला मौसम तंत्र गर्म और अस्थिर हवाओं के साथ मिल गया, जिससे तेज आंधी-तूफान विकसित हुए। इन तूफानों के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

कैनबरा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज इलाकों में सोमवार को अचानक आए शक्तिशाली तूफानों ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार दोपहर मध्य ऑस्ट्रेलिया में कम दबाव वाला मौसम तंत्र गर्म और अस्थिर हवाओं के साथ मिल गया, जिससे तेज आंधी-तूफान विकसित हुए। इन तूफानों के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के दौरान कई पेड़ सड़कों, बिजली की लाइनों और घरों की छतों पर गिर गए। उत्तरी क्षेत्र (एनटी) के शहर ऐलिस स्प्रिंग्स और आसपास के इलाकों में इससे बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई, जिसका असर करीब 9000 संपत्तियों पर पड़ा।

एनटी के लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री बिल यान ने स्थानीय मीडिया से कहा कि नुकसान काफी व्यापक है और कुछ इलाकों में बिजली बहाल होने में चार दिन तक लग सकते हैं। उन्होंने एनटी की मंत्री लिया फिनोचियारो के साथ जारी बयान में कहा कि राजधानी डार्विन से आपातकालीन टीमों को राहत कार्य, सफाई और बिजली बहाली में मदद के लिए भेजा जाएगा।

प्रभावित इलाकों के लोगों से गिरी हुई बिजली की तारों, टूटे पेड़ों और क्षतिग्रस्त ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है। बिल यान ने कहा, "नुकसान काफी बड़ा है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा क‍ि शहर भर में बिजली की तारें और पेड़ गिरे हुए हैं, इसलिए लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार दोपहर और शाम को भी इसी तरह के तूफानी बादल बन सकते हैं।

उधर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (एसए) में रविवार को आए भीषण तूफानों के कारण हजारों घरों की बिजली चली गई थी और 100 से ज्यादा लोगों ने मदद के लिए संपर्क किया। रविवार को गरज-चमक वाले तूफान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्सों से होकर गुजरे। रात के समय राज्य की राजधानी एडिलेड भी इसकी चपेट में आ गई, जहां बड़े-बड़े ओले गिरे और तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए।

स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने सोमवार को बताया कि उसे रविवार दोपहर से अब तक 100 से ज्यादा सहायता अनुरोध मिले हैं, जिनमें ज्यादातर गिरे हुए पेड़ों से संबंधित थे। रविवार दोपहर राज्य भर में 7,000 से ज्यादा बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए थे।

एसए पावर नेटवर्क्स के अनुसार, सोमवार दोपहर तक 15 बिजली बाधाएं बनी हुई थीं, जिनसे 1,872 ग्राहक प्रभावित थे। संस्था ने बताया कि एडिलेड के दक्षिण-पूर्व में 966 ग्राहकों को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी बिजली समस्या सोमवार रात तक ही ठीक हो सकेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 11:48 AM IST

Tags

Next Story