'गोविंदा के कई अफेयर थे', सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को लेकर खुलासे

गोविंदा के कई अफेयर थे, सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को लेकर खुलासे
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पति गोविंदा के कई अफेयर थे।

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पति गोविंदा के कई अफेयर थे।

शो के प्रीमियर एपिसोड में होस्ट फराह खान ने सुनीता आहूजा से जुड़ी कुछ पुरानी मीडिया हेडलाइंस पढ़कर सुनाईं। इनमें एक हेडलाइन ने खास ध्यान खींचा, जिसमें सुनीता का एक बयान लिखा था- 'मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं।'

इस पर सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा, ''प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए। गोविंदा ने लाइफ में इतने अफेयर्स किए, इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम होती हैं। पर मुझे लगता है इतने साल जो मैंने ची ची (गोविंदा) के साथ निभाया है, मुझे लगता है उसके जैसा बेटा होना चाहिए।''

इसके बाद शो में एक और हेडलाइन पढ़ी गई, जिसे को-होस्ट रितेश देशमुख ने सुनाया। इसमें कहा गया, "जब तक पति-पत्नी साथ हों तब तक अंखियों से गोली मारे। पर जब कोई थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।"

सुनीता आहूजा ने इस पर भी जवाब दिया और कहा, "सुन रहे हो चीची (गोविंदा) तो सुन लेना। घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है। वो भी मैंने झूठ नहीं बोला। मेरे बारे में कई अफवाहें फैलाई गईं, जिसमें यहां तक कहा गया कि मैंने गोली चलाई थी। उस समय मैं मुंबई में नहीं थी, बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थी।"

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। उन्होंने अपनी शादी को करीब दो साल तक प्राइवेट रखा। बाद में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक किया। इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम यशवर्धन आहूजा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 2:27 PM IST

Tags

Next Story