छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं तमन्ना भाटिया

छठी मैया गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं  तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जिन्हें हाल ही में 'द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में देखा गया था, ने छठ पूजा के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है।

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जिन्हें हाल ही में 'द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में देखा गया था, ने छठ पूजा के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है।

फिल्म के गाने 'छठी मैया' में छठ पूजा करती नजर आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि वे इस त्योहार को मनाने को लेकर बेहद खुश हैं।

रविवार को शहर में हो रहे आयोजन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं अपने शहर मुंबई में इतने सारे लोगों के साथ छठ पूजा मनाकर बहुत खुश हूं। मुझे बहुत प्यार मिला है। इस महापर्व का महत्व हमेशा मेरे साथ रहेगा।"

तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, "मुझे बहुत प्यार मिला है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे छठ पूजा पर 'छठी मैया' का गाना करने का मौका मिला। दीपक जी अर्नब ने यह फिल्म बनाई है। उन्होंने बहुत श्रद्धा के साथ यह फिल्म बनाई और उस गाने को दिखाया। आज जब हमें इतना प्यार मिल रहा है, तो हम भी बदले में प्यार ही दे सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि जब मैं प्रमोशन के लिए पटना गई थी और वहां गंगा आरती में शामिल हुई थी, तब मेरी इच्छा थी कि काश मैं पटना जाकर छठ पूजा देख पाती। मुझे लगा था कि शायद मैं वहां नहीं जा पाऊंगी, लेकिन मुझे यहां (मुंबई में) आमंत्रित किया गया।"

छठ पूजा एक प्राचीन हिंदू त्योहार है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित है। माना जाता है कि छठी मैया बच्चों की रक्षा करती हैं और समृद्धि प्रदान करती हैं। यह 4 दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।

छठ पूजा पूरी श्रद्धा, अनुशासन और विस्तृत रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है। श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं, कठिन व्रत रखती हैं और अक्सर लंबे समय तक अन्न-जल का त्याग करती हैं। इस त्योहार की शुरुआत 'नहाय-खाय' से होती है, जिसके बाद 'खरना' आता है, जब श्रद्धालु सूर्यास्त के बाद अपना दिन भर का व्रत खोलते हैं।

इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्म तीसरे दिन डूबते सूर्य को और अगले दिन उगते सूर्य को 'अर्घ्य' देना है, जो आमतौर पर नदियों, तालाबों या अन्य जलाशयों के किनारे किया जाता है। श्रद्धालु ठेकुआ, फल और गन्ना जैसी पारंपरिक चीजें प्रसाद के रूप में तैयार करते हैं। कई अन्य हिंदू त्योहारों से अलग, छठ पूजा में डूबते और उगते, दोनों सूर्यों की उपासना की जाती है, जो कृतज्ञता, नवजीवन, जीवन और प्रकृति की निरंतरता का प्रतीक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story