तेलंगाना एसीबी ने 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए टाउन प्लानिंग ऑफिसर को पकड़ा
हैदराबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को एक टाउन प्लानिंग ऑफिसर को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
गोलकोंडा जोन में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) के ऑफिस में टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर, तुलसाराम सुनीता को एसीबी अधिकारियों ने तब पकड़ा जब वह एक सरकारी काम में मदद करने के बदले शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांग रही थीं और 4 लाख रुपए की पहली किस्त ले रही थीं।
एसीबी के अनुसार, आरोपी ऑफिसर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की और उसे स्वीकार किया। यह रिश्वत जीएचएमसी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों को नजरअंदाज करने के लिए मांगी गई थी, ताकि शिकायतकर्ता बिल्डिंग का निर्माण जारी रख सके, उसे और परेशान न किया जाए और भविष्य में सहयोग मिले।
भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपी ऑफिसर के पास से रिश्वत के 4 लाख रुपए बरामद किए गए।
रिश्वत की रकम के अलावा, आरोपी ऑफिसर के पास 2.50 लाख रुपए नकद भी मिले। यह रकम बरामद कर जब्त कर ली गई।
एसीबी ने कहा कि आरोपी ऑफिसर ने अनुचित लाभ पाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन गलत और बेईमानीपूर्ण तरीके से किया था।
आरोपी ऑफिसर को न्यायिक रिमांड के लिए नामपल्ली में एसपीई और एसीबी मामलों के स्पेशल जज के सामने पेश किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है।
एक और मामले में, एसीबी ने रिश्वतखोरी के आरोप में रंगा रेड्डी जिले की मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर स्वर्णा कुमारी, हेल्थ इंस्पेक्टर एम. श्रीनिवास और एक प्राइवेट ड्राइवर मड्डुरी कृष्णाया को पकड़ा।
एसीबी के अनुसार डीएम एंड एचओ और हेल्थ इंस्पेक्टर के कहने पर ड्राइवर ने शिकायतकर्ता से उसके जब्त किए गए फिजियोथेरेपी सेंटर की चाबियां लौटाने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
एसीबी अधिकारियों ने ड्राइवर के पास से रिश्वत की रकम बरामद की।
तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए नामपल्ली में एसपीई और एसीबी मामलों के स्पेशल जज के सामने पेश किया जा रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 Oct 2026 12:03 AM IST












