राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाया आयरलैंड के साथ संबंधों का जश्न

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाया आयरलैंड के साथ संबंधों का जश्न
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और आयरलैंड के गहरे संबंधों का जश्न मनाया। उन्होंने आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन की मेजबानी की, जिनके साथ उन्होंने सालाना शैमरॉक समिट में हिस्सा लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने अमेरिका-आयरलैंड के साझा इतिहास, विरासत और साझेदारी को आगे बढ़ाया।

वाशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और आयरलैंड के गहरे संबंधों का जश्न मनाया। उन्होंने आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन की मेजबानी की, जिनके साथ उन्होंने सालाना शैमरॉक समिट में हिस्सा लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने अमेरिका-आयरलैंड के साझा इतिहास, विरासत और साझेदारी को आगे बढ़ाया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके साथ होना सचमुच बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने इस समारोह को आयरलैंड और अमेरिका के बीच दोस्ती का एक बेमिसाल उदाहरण बताया।

सेंट पैट्रिक दिवस के इस कार्यक्रम में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी, सांसद और आयरलैंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच मौजूद मजबूत सांस्कृतिक और राजनीतिक रिश्तों को दर्शाता है।

ट्रंप ने आयरिश-अमेरिकी समुदाय की जिक्र करते हुए कहा, "अक्सर यह कहा जाता है कि हमारे इस खूबसूरत देश में आयरिश लोगों की संख्या आपके शानदार द्वीप पर मौजूद आयरिश लोगों की संख्या से 5 गुना अधिक है।" उन्होंने आगे कहा, "वे आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने आयरिश-अमेरिकियों को देश की सफलता की एक बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि एक समूह के तौर पर आयरलैंड से आए लोगों से ज्यादा कामयाबी किसी और को नहीं मिली है।"

अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयरिश प्रवासियों के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने देश की पहचान और संस्थाओं को गढ़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "शुरू से ही, अमेरिका ने इन बेमिसाल लोगों की मदद से ही तरक्की की है, खुशहाल बना है और कामयाबी हासिल की है।"

ट्रंप ने कहा कि आयरिश-अमेरिकियों ने इनोवेशन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक, हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। उन्होंने उन्हें 'लड़ाकू, विचारक, कर्मशील और विजेता' बताया।

वहीं, आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने अपने भाषण में कहा कि दोनों देशों के बीच के रिश्ते बहुत गहरे हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह हमारे लोगों के बीच की उस दोस्ती का प्रतीक है, जो हमारे गणराज्यों के बनने से भी पुरानी है।

उन्होंने अमेरिका के शुरुआती सालों में आयरलैंड की भूमिका की ओर इशारा किया। मार्टिन ने कहा कि वाशिंगटन की कॉन्टिनेंटल सेना में एक-चौथाई से भी ज्यादा सैनिक आयरिश थे। उन्होंने आगे कहा कि आयरिश लोग उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस नए गणराज्य को गढ़ने में मदद की थी।

मार्टिन ने यह भी बताया कि आयरिश लोगों ने अमेरिका की अहम संस्थाओं में किस तरह योगदान दिया। उन्होंने बताया कि आयरलैंड में जन्मे लोगों ने देश के राष्ट्रीय प्रतीकों को डिजाइन करने और खुद अमेरिका की भाषा को गढ़ने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, "यहां तक कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका' शब्द का इस्तेमाल भी सबसे पहले एक आयरिश व्यक्ति ने ही लिखित रूप में किया था।" उन्होंने अमेरिका में आयरिश प्रभाव के विस्तार का उल्लेख किया और बताया कि लाखों अमेरिकी अपनी जड़ों को आयरलैंड से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा, "जब इन चीजों को रचा गया था, तब भी आयरिश लोग वहां मौजूद थे। आयरिश मूल के 3.5 करोड़ अमेरिकियों के लिए वे आज भी गर्व और प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बने हुए हैं।"

मार्टिन ने दोनों देशों के बीच लगातार सहयोग बनाए रखने के महत्व की भी बात की। उन्होंने कहा, "आयरलैंड और अमेरिका मिलकर काम करते रहें, ताकि एक बेहतर दुनिया का निर्माण किया जा सके। एक ऐसी दुनिया, जो स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण हो।"

शेमरॉक समारोह एक पुरानी परंपरा है, जो अमेरिका और आयरलैंड के करीबी कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। यह हर साल 'सेंट पैट्रिक दिवस' के आसपास आयोजित किया जाता है, जिसमें आयरिश नेता अमेरिकी राष्ट्रपति को शेमरॉक का कटोरा भेंट करते हैं।

अमेरिका और आयरलैंड के बीच मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जिन्हें वहां की बड़ी आयरिश-अमेरिकी आबादी के साथ-साथ व्यापार, निवेश और वैश्विक मामलों में दशकों से चले आ रहे आपसी सहयोग से और भी अधिक मजबूती मिली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 8:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story