ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा।

वाशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।”

इससे पहले, ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगियों और प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया था, जबकि ईरान से जुड़े संघर्ष में युद्धविराम की अपील को खारिज कर दिया था।

ट्रंप पत्रकारों से कहा, “हम होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग नहीं करते, संयुक्त राज्य अमेरिका को इसकी आवश्यकता नहीं है। यूरोप, कोरिया, जापान, चीन को इसकी आवश्यकता है, इसलिए उन्हें इसमें शामिल होना होगा।”

ट्रंप ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को "एक साधारण सैन्य अभ्यास" बताया, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इसके लिए समन्वय और व्यापक प्रयास की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, "यह अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन इसके लिए बहुत मदद की जरूरत है। आपको जहाजों की जरूरत है, आपको बड़ी संख्या में सैनिकों की जरूरत है। नाटो ने अभी तक कार्रवाई करने का साहस नहीं दिखाया है।"

ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों से भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और उनकी अनिच्छा पर आश्चर्य व्यक्त किया।

साथ ही, ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय आह्वान के बावजूद अमेरिका अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेगा। "जब आप दूसरे पक्ष को लगभग पूरी तरह नष्ट कर रहे हों, तब युद्धविराम नहीं किया जा सकता, हम ऐसा करने का इरादा नहीं रखते।”

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं। कहा, “उनके पास नौसेना नहीं है, वायुसेना नहीं है, विमानरोधी हथियार नहीं हैं। उनके सभी नेता हर स्तर पर मारे जा चुके हैं। जिससे संकेत मिलता है कि अभियान अपने उद्देश्यों के करीब पहुंच रहा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 7:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story