ताइवान में टाइफून 'चांपी' का अलर्ट, 20 शहरों और काउंटियों में स्कूल-ऑफिस बंद

ताइवान में टाइफून चांपी का अलर्ट, 20 शहरों और काउंटियों में स्कूल-ऑफिस बंद
ताइवान में टाइफून 'चांपी' को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर द‍िया गया है। टाइफून 'चांपी' के दौरान तेज बार‍िश और हवा की रफ्तार में भारी वृद्ध‍ि हो सकती है। तूफान के द्वीप के करीब पहुंचने से पहले अधिकारियों ने 20 शहरों और काउंटियों में स्कूलों और कार्यस्थलों को बंद रखने का फैसला किया है।

ताइपे, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। ताइवान में टाइफून 'चांपी' को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर द‍िया गया है। टाइफून 'चांपी' के दौरान तेज बार‍िश और हवा की रफ्तार में भारी वृद्ध‍ि हो सकती है। तूफान के द्वीप के करीब पहुंचने से पहले अधिकारियों ने 20 शहरों और काउंटियों में स्कूलों और कार्यस्थलों को बंद रखने का फैसला किया है।

स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ताइवान और पड़ोसी देश जापान में सैकड़ों फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। शुक्रवार को कई इलाकों में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। इनमें कीलुंग, ग्रेटर ताइपे और ताओयुआन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

दक्षिणी ताइवान के युनलिन, चियायी, ताइनान, काओशुंग और पिंगटुंग में भी स्कूल और कार्यस्थल बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, पूर्वी ताइवान और आसपास के द्वीपों, जैसे यिलान, हुआलियन, पेंघु और लियानचियांग में भी कक्षाएं और कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं।

ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन (सीडब्‍ल्‍यूए) ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे टाइफून 'चांपी' के लिए चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक ताइवान के सबसे करीब रहने की संभावना है। इसके प्रभाव शनिवार शाम तक बने रह सकते हैं।

कई इलाकों में भारी बारिश पहले ही शुरू हो चुकी है। ताइपे शहर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ और अन्य मौसम संबंधी खतरों की चिंता बढ़ गई है।

अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। तूफान के आने से पहले ताइवान में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के करीब से गुजरेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति जांचते रहें और एयरलाइंस की नई घोषणाओं पर नजर रखें।

टाइफून चांपी का असर जापान में भी देखने को मिल रहा है। वहां चार एयरलाइंस की 160 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) ने घोषणा की है कि ओकिनावा प्रांत के मियाको और इशिगाकी हवाई अड्डों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें शुक्रवार को पूरे दिन रद्द रहेंगी।

जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने भी ताइपे सोंगशान एयरपोर्ट और ताइवान ताओयुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कई उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। इस कारण जापान और ताइवान के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही दक्षिणी ओकिनावा के द्वीपों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story