दक्षिणी दुबई में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से चार घायल, दो भारतीय शामिल

दक्षिणी दुबई में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से चार घायल, दो भारतीय शामिल
यूएई के दक्षिणी दुबई में रिहायशी घरों पर मंगलवार को मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद उसका मलबा गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

अबू धाबी, 31 मार्च (आईएएनएस)। यूएई के दक्षिणी दुबई में रिहायशी घरों पर मंगलवार को मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद उसका मलबा गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस घटना को सुरक्षा के उच्चतम मानकों के अनुसार संभाला गया।

दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट करते हुए कहा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दक्षिणी दुबई में घरों पर मिसाइल को रोकने के दौरान गिरे मलबे से हुई इस घटना में दो भारतीय नागरिकों, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक श्रीलंकाई नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना को सुरक्षा के उच्चतम मानकों के अनुसार संभाला गया। अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।"

दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे दक्षिणी दुबई में रिहायशी घरों पर मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के दौरान गिरे मलबे से हुई एक घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और चार एशियाई नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं।"

यह घटना पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सामने आई है। यह संघर्ष 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल की सुविधाओं, क्षेत्रीय राजधानियों और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू किए हैं।

इस बीच, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मंगलवार को ईरान से छोड़ी गई आठ बैलिस्टिक मिसाइलें, चार क्रूज मिसाइलें और 36 यूएवी को निष्क्रिय किया।

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक 433 बैलिस्टिक मिसाइलें, 19 क्रूज मिसाइलें और 1,977 यूएवी को रोका जा चुका है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि‍ इन हमलों में राष्ट्रीय कर्तव्य निभाते हुए सशस्त्र बलों के दो सदस्य शहीद हुए। साथ ही सशस्त्र बलों के साथ अनुबंधित एक मोरक्को के नागरिक की भी मौत हुई। इसके अलावा पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, फिलिस्तीन और भारत के नागरिकों सहित 8 लोगों की मौत हुई।

इन हमलों में कुल 188 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चोटें मामूली से लेकर गंभीर तक हैं। घायलों में यूएई, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अज़रबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्किये, इराक, नेपाल, नाइजीरिया, ओमान, जॉर्डन, फिलिस्तीन, घाना, इंडोनेशिया, स्वीडन और ट्यूनीशिया के नागरिक शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 11:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story