वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांधी के आदर्शों को भारत-वेनेजुएला संबंधों के लिए आज भी प्रासंगिक बताया।
भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा “बापू की स्थायी विरासत को नमन” करते हुए रोड्रिगेज ने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। मंत्रालय ने कहा कि गांधी के विचार दोनों देशों की साझेदारी को प्रेरित करते हैं।
इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रोड्रिगेज के साथ विस्तृत द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस वार्ता में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
सरकारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-वेनेज़ुएला संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और नए सहयोग क्षेत्रों की पहचान पर जोर दिया। बातचीत में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
दोनों पक्षों ने “ग्लोबल साउथ” के हितों को आगे बढ़ाने और विकासशील देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। यह यात्रा भारत और वेनेजुएला के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है। वेनेज़ुएला का प्रतिनिधिमंडल भारत में ऊर्जा, फार्मा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े स्थलों में को भी देखा, ताकि तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझा जा सके और सहयोग के नए अवसर तलाशे जा सकें।"
भारत और वेनेजुएला के बीच हाल के वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है, और दोनों देश वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक मंचों पर “ग्लोबल साउथ” की भूमिका को मजबूत करने के पक्ष में हैं।
पांच दिवसीय भारत दौरे पर रोड्रिगेज बुधवार को दिल्ली पहुंचीं। उनकी इस यात्रा को विदेश मंत्रालय ने द्विपक्षीय संबंधों को रफ्तार देने वाला करार दिया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Jun 2026 4:26 PM IST












