जब फिल्ममेकर करण जौहर ने आयुष्मान खुराना को इग्नोर किया, दिलचस्प था वाकया

जब फिल्ममेकर करण जौहर ने आयुष्मान खुराना को इग्नोर किया, दिलचस्प था वाकया
आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इससे जुड़ा एक दिलचस्प वाकया टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सामने आया था।

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इससे जुड़ा एक दिलचस्प वाकया टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सामने आया था।

'कॉफी विद करण' के पहले के एक सीजन में आए आयुष्मान खुराना ने होस्ट और डायरेक्टर करण जौहर के साथ अपनी शुरुआती मुलाकात को याद किया।

यह दिलचस्प है कि करण जौहर उन पहले सेलिब्रिटी में से एक थे, जिनका इंटरव्यू लेने का मौका आयुष्मान खुराना को मिला था। रेडियो जॉकी (आरजे) के तौर पर अपने शुरुआती दिनों में आयुष्मान खुराना 2007 में एक अवॉर्ड शो में थे, जब वह 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के मेकर करण जौहर से मिले थे और उनका नंबर भी मांगा था।

शो के दौरान हुई घटना के बारे में बताते हुए 'बधाई हो' फेम एक्टर ने बताया था, "मैंने कहा, 'क्या मुझे आपका नंबर मिल सकता है? मैं एक एक्टर बनना चाहता हूं। आपने मुझे एक लैंडलाइन नंबर दिया। अगली सुबह, जब मैंने उस नंबर पर कॉल किया और करण जौहर से बात करने के लिए कहा, तो दूसरी लाइन पर मौजूद व्यक्ति ने कहा, 'हम बाहरी लोगों और नए लोगों का ऑडिशन नहीं लेते' या कुछ ऐसा ही।"

इसी बीच करण जौहर ने जवाब दिया था, "मैंने आपको सही नंबर दिया था। यह मेरी तरफ से बहुत अच्छा था। मुझे लगा होगा कि आपमें पोटेंशियल है।"

हालांकि आयुष्मान खुराना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस पूरी कोशिश का मकसद फिल्ममेकर तक पहुंचना था, जो नहीं हुआ।

इसके बाद करण जौहर ने आयुष्मान खुराना से पूछा कि उन्होंने यह कहानी पहले क्यों नहीं बताई, इस पर आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्हें जो कहना था, उसका ध्यान रखना था।

उन्होंने कहा, "जब मैं एक रेडियो जॉकी था तो मैं पूरी तरह से खुद जैसा था और जो कुछ भी मेरे मन में था, उसे खुलकर कह सकता था।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हाल ही में कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'उड़ता तीर' में सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए हैं।

आकाश कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story