चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी
चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान विदेशी बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों का प्रदर्शन शानदार रहा।

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान विदेशी बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों का प्रदर्शन शानदार रहा।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 1 करोड़ 24 लाख 83 हजार यूनिट और बिक्री 1 करोड़ 24 लाख 72 हजार यूनिट रही। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले उत्पादन में 11 प्रतिशत और बिक्री में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही, कुल नई कारों की बिक्री में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 53.6 प्रतिशत तक पहुंच गई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों की मांग बढ़ी है। इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन ने 40 लाख 6 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.3 गुना अधिक है।

चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की उप महासचिव ल्यू यान ने बताया कि चीनी वाहनों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता अब सिर्फ किफायती कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा वाहनों पर आधारित एक व्यापक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के रूप में विकसित हो रही है।

उनके मुताबिक, इससे वैश्विक हरित और कम कार्बन वाले विकास को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, चीनी ऑटोमोबाइल उद्योग को लंबे समय तक अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

गौरतलब है कि इस साल जून से चीन का कुल कार निर्यात लगातार चार महीनों तक 10 लाख यूनिट से अधिक रहा है। इसी अवधि में कुल कार निर्यात में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी भी लगातार चार महीनों तक 50 प्रतिशत से ऊपर बनी रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 5:40 PM IST

Tags

Next Story