हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के 'अजीबोगरीब' कोट ने खींचा सबका ध्यान

हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के अजीबोगरीब कोट ने खींचा सबका ध्यान
चैटजीपीटी और एआई ने हमारी कल्पनाओं को हकीकत का रूप देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘मेट गाला’ का खुमार छाया हुआ है, जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे अपने अनोखे फैशन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। चैटजीपीटी और एआई ने हमारी कल्पनाओं को हकीकत का रूप देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘मेट गाला’ का खुमार छाया हुआ है, जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे अपने अनोखे फैशन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स एआई की मदद से ‘मेट गाला’ लुक तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता गजराज राव भी पीछे नहीं हैं। अभिनेता ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में गजराज के साथ उनकी सह-कलाकार नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में अभिनेता ने एआई की मदद से अपना और अभिनेत्री का ‘मेट गाला’ लुक क्रिएट किया है। इनमें जहां गजराज राव बेहद अजीबोगरीब और भारी-भरकम कोट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं नीना गुप्ता भी किसी हॉलीवुड दीवा से कम नहीं लग रही हैं। उनके लुक इतने परफेक्शन के साथ बनाए गए हैं कि एक पल के लिए वे बिल्कुल असली लगते हैं।

अभिनेता ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर किसी दूसरी दुनिया में मिस्टर और मिसेज कौशिक को मेट गाला का न्योता मिलता, तो आपको क्या लगता है, उनका कौन-सा लुक सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचता?”

गजराज राव का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि अभिनेत्री नीना गुप्ता भी इस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने हंसने वाले इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी, जबकि अभिनेत्री मोना सिंह ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

गजराज राव और नीना गुप्ता की जोड़ी ने बधाई हो और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में साथ काम किया है, जहां उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। दोनों फिल्मों में वे एक मध्यमवर्गीय, पारंपरिक विवाहित जोड़े की भूमिका में नजर आए थे।

‘बधाई हो’ में दोनों ने एक अधेड़ उम्र के दंपति की भूमिका निभाई थी, जो अनपेक्षित रूप से फिर से माता-पिता बनने वाले होते हैं। वहीं, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में उन्होंने आयुष्मान खुराना के किरदार के माता-पिता की भूमिका निभाई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story