हांगकांग में 2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन एशिया-प्रशांत समिट का उद्घाटन
बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हांगकांग कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में 2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन के एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
यह दो दिवसीय सम्मेलन "डिजिटल बुद्धिमत्ता से नवोन्मेषी विकास को सशक्त बनाना- साइबरस्पेस में साझा भविष्य वाला समुदाय निर्माण" विषय पर केंद्रित है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करता है तथा भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर वैश्विक डिजिटल नवाचार व प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान को नई ऊंचाई देता है।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली, केंद्रीय सरकार की हांगकांग स्थित एजेंसी के प्रमुखों तथा विभिन्न क्षेत्रों के अतिथियों ने भाग लिया। सम्मेलन में उद्घाटन समारोह, मुख्य मंच और छह उप-मंच शामिल हैं। इनमें बुद्धिमान नवाचार व अनुप्रयोग, डिजिटल वित्त, एआई सुरक्षा शासन, स्मार्ट जीवन, डिजिटल स्वास्थ्य तथा क्लासिक ग्रंथों का डिजिटलीकरण व प्रसार जैसे विषय शामिल हैं।
विश्व भर के राजनीतिक व व्यावसायिक लीडर्स, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ व विद्वान इंटरनेट से जुड़े नवीनतम मुद्दों व क्षेत्रीय डिजिटल सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास को नई गति व लाभ मिलेंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन विश्व इंटरनेट सम्मेलन द्वारा किया गया तथा इसकी मेजबानी हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने की। सह-आयोजन हांगकांग के नवाचार, प्रौद्योगिकी व उद्योग ब्यूरो ने किया, जबकि हांगकांग व्यापार विकास परिषद सहयोगी के रूप में शामिल रही।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 April 2026 9:43 PM IST











