हम एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे बीके हरिप्रसाद

हम एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे  बीके हरिप्रसाद
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए हमने सभी जनपदों और तालुकाओं में अपने लोगों की नियुक्ति कर रहे हैं, जो आम लोगों के बीच में जाकर उन्हें मतदाता सूची के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

हुबली, 25 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए हमने सभी जनपदों और तालुकाओं में अपने लोगों की नियुक्ति कर रहे हैं, जो आम लोगों के बीच में जाकर उन्हें मतदाता सूची के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा मुख्य मकसद यही है कि किसी हम आम लोगों को एसआईआर के बारे में बताए, ताकि किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाए। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को हाता है। हम नहीं चाहते हैं कि एसआईआर की आड़ में किसी को उसके मताधिकार से वंचित किया जाए।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के मुताबिक, भाजपा गरीब लोगों से मताधिका का हक छीनना चाहती है, ताकि लोकतंत्र में उन्हें मतदान का अधिकार नहीं हो, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। अब हम लोगों को इसे लेकर जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हमें 30 जून से लेकर 29 जुलाई तक के बीच में एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म से हम खुद की राजनीतिक स्थिति के बारे में पता लगा पाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु, बंगाल और बिहार जैसे सूबों में मतदाता सूची के साथ कोई फेदबदल जरूर की गई है। ऐसा करके मतदाताओं को प्रभावित करके चुनाव जीतने की कोशिश की गई है। ऐसी स्थिति में हमें जागरूक होने की जरूरत होगी, ताकि किसी के भी राजनीतिक हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अगर सबसे भ्रष्ट पार्टी अगर कोई है, तो वो भाजपा है। जनार्दन रेड्डी ने हाल ही में अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कराया है। हमें लगातार इन तमाम स्थितियों का विरोध करते रहेंगे।

इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर में दानपात्र में हुए कथित घोटाले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, राम मंदिर को लेकर जिस तरह के आरोप लगे हैं, उसे देखते हुए मैं यह कहना चाहूंगा कि जिन लोगों ने हिंदुत्व का एकाधिकार अपने हाथ में ले लिया है। ऐसे लोगों ने अयोध्या के कोषाध्यक्ष को लूटने का काम किया। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर इन पैसों किसने लूटने का काम किया है?

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story