दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक
यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया। पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया।
पीएम मोदी ने लिखा, "केरल के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति देखी। इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा। यह भारत और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है!"
एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं। इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने “आई लव माई इंडिया” गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए।
ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी। इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारत और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्रीमोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट पर वेलकम किया। हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट से तैयारियों के खूबसूरत पल भी दिखाए, जिसमें दोनों देशों के झंडे, रेड कार्पेट बिछता देखा जा सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Feb 2026 1:57 PM IST












