आईडीसीए विमेंस टी10 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप दिल्ली को 5 रन से हराकर आंध्र प्रदेश ने जीता खिताब

आईडीसीए विमेंस टी10 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप दिल्ली को 5 रन से हराकर आंध्र प्रदेश ने जीता खिताब
7वीं आईडीसीए विमेंस टी10 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप (बधिरों के लिए) 2026 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली को शिकस्त देकर आंध्र प्रदेश ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में, आंध्र प्रदेश की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 73 रन बनाए। दिल्ली की महिला टीम ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन वे 5 रनों से पीछे रह गईं और 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी।

गुरुग्राम, 28 मार्च (आईएएनएस)। 7वीं आईडीसीए विमेंस टी10 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप (बधिरों के लिए) 2026 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली को शिकस्त देकर आंध्र प्रदेश ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में, आंध्र प्रदेश की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 73 रन बनाए। दिल्ली की महिला टीम ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन वे 5 रनों से पीछे रह गईं और 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी।

इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसी), जिसे बीसीसीआई का समर्थन प्राप्त है और जिसे डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता मिली हुई है, इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।

आंध्र प्रदेश की डी. कंथम्मा इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहीं और उन्होंने कई अवॉर्ड जीते। उन्होंने फाइनल में 'विमन ऑफ द मैच' के साथ 'सीरीज की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा उन्हें 'सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' भी घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की प्रिया दीक्षित को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' के तौर पर सम्मानित किया गया।

चैंपियनशिप की ट्रॉफी बाद में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह ने प्रदान की, जिन्होंने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ व्यापार एवं कर विभाग के विशेष आयुक्त संतोष कुमार राय, रणजी खिलाड़ी ओमपाल, भारतीय बधिर पुरुष टीम के हेड कोच और बीसीसीआई कोच देव दत्त, भारतीय बधिर पुरुष टीम के कोच और भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड के प्रभारी सुशील गुप्ता भी मौजूद थे।

चैंपियनशिप के सफल समापन पर बात करते हुए आईडीसीए अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, "पिछले पांच दिनों में, हमने अपने अद्भुत बधिर एथलीट्स की ओर से प्रदर्शित असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और सच्ची खेल भावना को देखा है। आज हमने यहां आंध्र प्रदेश और दिल्ली, दोनों टीमों द्वारा वास्तव में सराहनीय प्रदर्शन देखा, जिन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं इस अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि और पूर्व भारतीय क्रिकेटर, गुरशरण सिंह को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं एचडीसीए के अध्यक्ष धीरज कुमार को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए इतनी शानदार मेजबानी की। इस इवेंट में आपकी मौजूदगी से हमें और ज्यादा खिलाड़ियों को, खासकर महिला खिलाड़ियों को, क्रिकेट को करियर के तौर पर अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी। मैं साइरस पूनावाला को भी उनके हौसला-अफजाई के लिए खास धन्यवाद देना चाहूंगा। आईडीसीए महिलाओं की सातवीं टी10 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप (बधिरों के लिए) उनकी लगातार मदद और समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता की वजह से ही इतनी बड़ी कामयाबी बन पाई है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story