आईआईएम-विशाखापत्तनम भर्ती 2026 हेड नर्स समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 18 मई अंतिम तिथि

आईआईएम-विशाखापत्तनम भर्ती 2026 हेड नर्स समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 18 मई अंतिम तिथि
देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

अमरावती, 2 मई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईआईएम ने जिन 4 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें हेड नर्स के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट और अकादमिक एसोसिएट के पदों पर भर्ती आवश्यकता के अनुसार होगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर की डिग्री, बीएससी नर्सिंग, वाणिज्य में ग्रेजुएशन/सीए-इंटर, पीजीडीएम/एमबीए, बीटेक/बीई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 30,000 से 45,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम-विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story