इमरान मसूद के बयानों पर बोले सपा नेता- ‘कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का होगा गठबंधन, भाजपा को मिलकर हराएंगे’

इमरान मसूद के बयानों पर बोले सपा नेता- ‘कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का होगा गठबंधन, भाजपा को मिलकर हराएंगे’
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला और सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन जरूर होगा और दोनों पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में हराएंगी।

लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला और सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन जरूर होगा और दोनों पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में हराएंगी।

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर इमरान मसूद की टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “समाजवादी पार्टी को प्रभारियों या कार्यकारी अध्यक्ष (इमरान मसूद) के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा बनी हैं, जो कांग्रेस-सपा के बीच अच्छा समन्वय स्थापित करेंगी। गठबंधन होगा और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी मिलकर भाजपा को हराएंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “इमरान मसूद लगातार बयान देते रहे हैं। उनके बयानों पर सपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार बातचीत कर रहे हैं और वो बातचीत सकारात्मक है।”

इससे पहले, इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच ‘50-50 फॉर्मूला’ लागू होने पर कहा था कि हर पार्टी अपना समीकरण देखती है और अपने तरीके से आगे बढ़ती है। हमारी पार्टी भी वही कर रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है। उसके संगठन में फेरबदल हुआ है। किसी भी दल में पार्टी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर बदलाव निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कांग्रेस ने अभी अपने प्रदेशाध्यक्ष को हटाए हुए नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन किया है। जिनके पहले वह यह जिम्मेदारी थी, उन्हें अब और नई जिम्मेदारी दी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा 'मोना' को कमान मिलने से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच और अच्छा समन्वय स्थापित होगा।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने यूपी कांग्रेस की नई टीम के गठन पर कहा, "कांग्रेस का आंतरिक मामला है और इसके बारे में हम क्या बोलें? जिसको भी पद मिले, इंडिया गठबंधन की जो भी पार्टी हो, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग बोलते समय भी जिम्मेदारी का एहसास करें, जनता को भी एहसास दिलाएं कि वो जिम्मेदार हैं, जनता जिस उम्मीद से इंडिया गठबंधन की तरफ देख रही है, उन उम्मीदों पर खरा उतरने की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

उन्होंने यह भी कहा कि हमने मोना मिश्रा का बयान सुना, उनको भी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा और सरकार बनाएगा, वही बात हम भी कह रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 2:25 PM IST

Tags

Next Story