हॉकी: एशिया कप हॉकी भारत ने चीन को 7-0 से हराया, फाइनल में कोरिया से होगा सामना

एशिया कप हॉकी  भारत ने चीन को 7-0 से हराया, फाइनल में कोरिया से होगा सामना
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशिया कप के अपने तीसरे सुपर 4 मैच में चीन को 7-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से अभिषेक (46वें और 50वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (4वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (7वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें मिनट), राज कुमार पाल (37वें मिनट) और सुखजीत सिंह (39वें मिनट) ने गोल किए।

राजगीर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशिया कप के अपने तीसरे सुपर 4 मैच में चीन को 7-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से अभिषेक (46वें और 50वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (4वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (7वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें मिनट), राज कुमार पाल (37वें मिनट) और सुखजीत सिंह (39वें मिनट) ने गोल किए।

भारत ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे। चौथे मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक हवाई गेंद दायीं ओर खड़े जरमनप्रीत सिंह को दी, जिन्होंने उसे बखूबी संभाला और शिलानंद लाकड़ा (4) को क्रॉस किया, जो दूर पोस्ट पर पहला गोल करने के लिए इंतजार कर रहे थे। तीन मिनट बाद, भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग-फ्लिक गोल के सामने रोक दी गई, लेकिन दिलप्रीत सिंह (7) ने रिबाउंड पर तेजी से गोल करके बढ़त बना ली।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। भारत को 17वें मिनट में एक शानदार मौका मिला जब अभिषेक ने मंदीप सिंह के लिए सर्कल में एक बेहतरीन क्रॉस दिया, लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं बदल सके। अगले ही मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे टीम ने गोल में बदल दिया।

हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग-फ्लिक को पहले रशर ने रोक दिया। गेंद विवेक सागर प्रसाद के पास गई, जिन्होंने रिबाउंड पर शॉट लिया जिसे चीनी गोलकीपर ने रोक दिया, लेकिन मनदीप सिंह (18वें मिनट) ने तेजी दिखाते हुए गोल दाग दिया।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में दो और गोल दागे। 37वें मिनट में, शिलानंद लाकड़ा ने दिलप्रीत सिंह के लिए सर्कल में एक क्रॉस दिया, जिन्होंने गेंद को सभी के ऊपर से राज कुमार पाल (37वें मिनट) के पास पहुंचाया और राज ने गोल कर दियाा।

इसके कुछ ही मिनट बाद दिलप्रीत सिंह ने बेसलाइन से सर्कल के बीच में सुखजीत सिंह (39वें मिनट) को एक पास दिया, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया। अंतिम क्वार्टर के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने कई डिफेंडरों को छकाते हुए अभिषेक को गेंद पास की और अभिषेक (46वें मिनट) ने मौके को गोल में बदल दिया।

मैच समाप्त होने से ठीक 10 मिनट पहले अभिषेक (50वें मिनट) ने एक और गोल किया। इसी के साथ भारत ने चीन पर 7-0 की जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला रविवार को कोरिया से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Sept 2025 10:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story