भारत बनाम जिम्बाब्वे सिर्फ एक बल्लेबाज, जिसने टी20 मैच में जड़ा शतक

भारत बनाम जिम्बाब्वे सिर्फ एक बल्लेबाज, जिसने टी20 मैच में जड़ा शतक
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा (11 जीत और 3 हार) भारी रहा है। साल 2010 से अब तक भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबलों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जमाया है।

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा (11 जीत और 3 हार) भारी रहा है। साल 2010 से अब तक भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबलों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जमाया है।

अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा 7 जुलाई 2024 को हरारे के मैदान पर किया था। उस मुकाबले में भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। भारत ने महज 10 रन पर कप्तान शुभमन गिल (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अभिषेक 47 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने रिंकू सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू 22 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 77 रन बनाए।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि ल्यूक जोंगवे ने 33 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से मुकेश कुमार और अवेश खान ने 3-3 विकेट निकाले।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इतिहास में 2 बल्लेबाज 90 का आंकड़ा छूने के बावजूद अपना शतक पूरा नहीं कर सके हैं। 26 फरवरी 2026 को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने भारत के विरुद्ध 95 गेंदो में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 10:43 PM IST

Tags

Next Story