रक्षा: भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया

भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया
बांग्लादेशी नागरिकों को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। भारतीय नौसेना ने सभी बंधकों को लुटेरों के चंगुल से बचाया है। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेशी नागरिकों को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। भारतीय नौसेना ने सभी बंधकों को लुटेरों के चंगुल से बचाया है। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नौसेना ने कहा, ''बांग्लादेशी ध्वज वाला जहाज एमवी अब्दुल्ला मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था तभी समुद्री लुटेरों ने जहाज को हाईजैक कर लिया था।''

भारतीय नौसेना ने कहा कि हाईजैक जहाज को छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन तैनात युद्धपोत और एक लंबी दूरी के समुद्री गश्ती दल (एलआरएमपी) को तैनात किया गया था। दल ने 14 मार्च को जहाज का पता लगा लिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है। सभी नागरिक बांग्लादेश के हैं। भारतीय नौसेना का युद्धपोत सोमालिया के क्षेत्रीय जल में पहुंचने तक एमवी के करीब बना रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2024 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story