व्यापार: भारत का निर्यात नवंबर में बढ़कर 67.8 अरब डॉलर रहा

भारत का निर्यात नवंबर में बढ़कर 67.8 अरब डॉलर रहा
भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) नवंबर 2024 में सालाना आधार पर 9.59 प्रतिशत बढ़कर 67.79 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) नवंबर 2024 में सालाना आधार पर 9.59 प्रतिशत बढ़कर 67.79 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई।

इस साल अप्रैल से नंवबर की अवधि में भारत के वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य सालाना आधार पर 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 278.26 अरब डॉलर था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 के दौरान वस्तु निर्यात 32.11 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 33.75 अरब डॉलर था। इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह पेट्रोलियम निर्यात में कमी आना है।

नवंबर में गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात 28.40 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 26.36 अरब डॉलर था। इसमें सालाना आधार पर 7.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वैश्विक अस्थिरता के कारण शिपिंग मार्ग बाधित होने के बाद भी नवंबर 2024 में वस्तुओं के निर्यात वृद्धि में मुख्य भूमिका, इंजीनियरिंग गुड्स, चावल, समुद्री उत्पाद और रेडी-मेड गारमेंट्स की रही।

इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 2.24 अरब डॉलर से 54.72 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 3.47 अरब डॉलर हो गया। इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 7.82 अरब डॉलर से 13.75 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 8.90 अरब डॉलर हो गया।

चावल का निर्यात नवंबर 2023 में 0.59 अरब डॉलर से 95.18 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 1.14 अरब डॉलर हो गया।

समुद्री उत्पाद निर्यात नवंबर 2023 में 0.64 अरब डॉलर से 17.82 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 0.76 अरब डॉलर हो गया।

रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात नवंबर 2023 में 1.02 अरब डॉलर से 9.81 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 1.12 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2024 में कुल आयात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) 87.63 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो नवंबर 2023 की तुलना में 27.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

नवंबर 2024 में सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने के आयात में उछाल के कारण नवंबर में वस्तु व्यापार घाटा 27.14 अरब डॉलर से बढ़कर 37.84 अरब डॉलर हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Dec 2024 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story