इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियेंतो ने 21 अगस्त को जकार्ता में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रक्षा मंत्री तुंग चुन से मुलाकात की।

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियेंतो ने 21 अगस्त को जकार्ता में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रक्षा मंत्री तुंग चुन से मुलाकात की।

प्राबोवो ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन ने सफलतापूर्वक करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला और आर्थिक, प्रौद्योगिकी और सैन्य क्षेत्रों में असाधारण महान उपलब्धियां हासिल की हैं, जो वैश्विक दक्षिण देशों के लिए एक मिसाल हैं। चीन ने कई लाभकारी अनुभव प्रदान किए हैं, जो विभिन्न पक्षों के लिए सीखने के योग्य है। चीन ने इंडोनेशिया को मूल्यवान विश्वास और समर्थन दिया है। इंडोनेशिया चीन के साथ चौतरफा रणनीतिक सहयोग मजबूत करने की प्रतीक्षा करता है, अधिक चीनी उद्यमों का इंडोनेशिया में निवेश करने का स्वागत करता है और बुरी नीयत रखने वाले द्वारा कलह पैदा करने का विरोध करता है। मैं इस नवंबर में शनचेन में एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने की प्रतीक्षा में हूं।

वांग यी ने कहा कि चीन सरकार और इंडोनेशिया सरकार दोनों आर्थिक विकास और जन कल्याण में लगी है। कोई भी शक्ति चीन और इंडोनेशिया आदि विकासशील देशों के उत्थान को नहीं रोक सकती। चीन और इंडोनेशिया के बीच स्पष्ट अनुपूरकताएं मौजूद हैं। चीन इंडोनेशिया के विकास में विश्वसनीय, दीर्घकालिक और स्थिर साझेदार है। चीन और इंडोनेशिया को एकजुटता मजबूत कर पारस्परिक विश्वास तथा समर्थन कर, खुलेपन व सहयोग पर कायम रहकर समान हितों की अच्छी सुरक्षा करते हुए, अपने-अपने देश का विकास पूरा कर वैश्विक दक्षिण देशों के लिए सहयोग की मिसाल खड़ी करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 11:18 PM IST

Tags

Next Story