दुर्घटना: इंडोनेशिया कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ की मौत, चार घायल

जकार्ता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता के पास कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इधम खोलिद के अनुसार, शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गई। खोलिद बेकासी के आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख हैं।
खोलिद ने सिन्हुआ को बताया कि आग में नौ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकांश लोग फैक्ट्री के कर्मचारी थे। चौथा घायल व्यक्ति एक फायर फाइटर था।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, खोलिद ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। उन्होंने आग के फिर से भड़कने की आशंका को रोकने के लिए किए जा रहे कोशिशों का जिक्र किया।
जकार्ता खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अगुंग प्रियम्बोडो ने बताया कि घायल व्यक्तियों को जलने से संबंधित चोटों के लिए अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
इससे पहले 15 अक्टूबर को पश्चिमी जकार्ता में दर्जनों घरों में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की जान चली गई। 30 घरों को नष्ट करने वाली आग पर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाड़ियों और 110 फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों को तैनात किया गया। सुबह करीब 7 बजे आग बुझा दी गई।
इस घटना के कारण कथित तौर पर 10 बिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (लगभग 640,000 डॉलर) का वित्तीय नुकसान हुआ।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Nov 2024 6:08 PM IST