इंदौर के भागीरथपुरा में 36 मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को बनाया कलेक्टर जीतू पटवारी

इंदौर के भागीरथपुरा में 36 मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को बनाया कलेक्टर  जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल और इंदौर मे रहे एक अधिकारी को रायसेन का कलेक्टर बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जिस अधिकारी को भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 लोगों की मौत के बाद हटाया गया था, उन्हें रायसेन का कलेक्टर बना दिया गया है।

भोपाल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल और इंदौर मे रहे एक अधिकारी को रायसेन का कलेक्टर बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जिस अधिकारी को भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 लोगों की मौत के बाद हटाया गया था, उन्हें रायसेन का कलेक्टर बना दिया गया है।

दरअसल राज्य में मंगलवार देर रात को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें 11 कलेक्टर भी शामिल हैं। राज्य के लिहाज से यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है क्योंकि मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई तैनाती हुई है। इन तबादलों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की पहली वाटर प्लस सिटी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी में 36 लोगों की मौत हुई इस आपराधिक घटना के बाद हटाए गए प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को मोहन सरकार ने रायसेन कलेक्टर बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार आज भी न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार पहले यह बताए कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई और संबंधित अधिकारी को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में तबादलों की पारदर्शिता पर पहले से सवाल उठ रहे हैं। ट्रांसफर उद्योग अब ट्रांसफर फैक्ट्री बन चुका है? महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में जवाबदेही के बजाय जुगाड़ को प्राथमिकता दी जा रही है। करप्शन-कमीशन के आरोप भी सबूत के रूप में सामने आते जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दीजिए। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कीजिए और जिम्मेदारी तय कीजिए। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में हुए फेरबदल के चलते रश्मि अरुण शमी को एसीएस स्वास्थ्य, सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव, भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 3:03 PM IST

Tags

Next Story