इंदौर में फोन अपडेट करने के नाम पर ठगी, पुलिस ने बैंक खाता किया फ्रीज

इंदौर में फोन अपडेट करने के नाम पर ठगी, पुलिस ने बैंक खाता किया फ्रीज
मध्य प्रदेश में साइबर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और अब तो वे फोन अपडेट के नाम पर भी ठगी करने में सफल हो रहे हैं।इसी तरह का मामला इंदौर में सामने आया है। पुलिस की अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी शिकायतकर्ता सुमित (परिवर्तित नाम) एक नौकरीपेशा है, को अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल फोन अपडेट करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजी गई थी।

इंदौर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में साइबर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और अब तो वे फोन अपडेट के नाम पर भी ठगी करने में सफल हो रहे हैं।इसी तरह का मामला इंदौर में सामने आया है। पुलिस की अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी शिकायतकर्ता सुमित (परिवर्तित नाम) एक नौकरीपेशा है, को अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल फोन अपडेट करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजी गई थी।

पीड़ित द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगों ने धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से 41 हजार की राशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली।अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी मिलने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई गई। इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की राशि संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज कराई गई।

इसके बाद पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप न्यायालय के आदेश से पीड़ित को ठगी की संपूर्ण राशि 41 हजार वापस दिलाई गई। इंदौर पुलिस ने आम लोगों को हिदायत दी है कि मोबाइल फोन अपडेट करने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।अनजान लिंक के माध्यम से मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल फोन का अपडेट केवल मोबाइल सेटिंग्स ऑप्शन के माध्यम से ही करें।

पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पीआईएन, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल में संदिग्ध लिंक या फाइल प्राप्त होने पर उसे खोलने से बचें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। दरअसल साइबर ठग अलग-अलग तरह से लोगों को ठगने में लगे हैं। वे कभी फोन अपडेट करने का लिंक भेजते हैं, तो कभी बैंक अधिकारी साइबर अधिकारी बनकर उन्हें ठग लेते हैं।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story