इन्फोसिस का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 6 प्रतिशत बढ़ा, 26 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड किया घोषित

इन्फोसिस का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 6 प्रतिशत बढ़ा, 26 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड किया घोषित
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 7,364 करोड़ रुपए रहा।

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 7,364 करोड़ रुपए रहा।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा 7,769 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 49,244 करोड़ रुपए रही, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही की आय 44,490 करोड़ रुपए से 10.7 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही की आय 48,211 करोड़ रुपए से 2.1 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से मुनाफा 10,330 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल के समान अवधि के परिचालन के मुनाफे 9,353 करोड़ रुपए से 10.4 प्रतिशत और जून तिमाही के 10,163 करोड़ रुपए से 1.6 प्रतिशत अधिक है।

इन्फोसिस ने सितंबर तिमाही के 26 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर और पेआउट डेट 11 नवंबर निर्धारित की गई है।

तिमाही और सालाना दोनों आधार पर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। 30 सितंबर तक इन्फोसिस में 3,32,542 कर्मचारी थे। 30 जून, 2026 को यह आंकड़ा 3,28,062 और 30 सितंबर, 2025 को 3,31,991 पर था।

इन्फोसिस के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) आज के सत्र में 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 1,153.80 रुपए पर बंद हुए। बीते पांच दिनों में शेयर ने 1.21 प्रतिशत का, बीते एक महीने में 13 प्रतिशत का सकारात्मक और बीते एक साल में -24 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story