आईपीएल 2026 आर्चर और शनाका की शानदार पारी, आरआर ने एमआई को दिया 206 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2026 आर्चर और शनाका की शानदार पारी, आरआर ने एमआई को दिया 206 रन का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी और प्लेऑफ में पहुंचने के दृष्टिकोण से बेहद अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए हैं।

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी और प्लेऑफ में पहुंचने के दृष्टिकोण से बेहद अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका विकेट जल्द ही गिर गया। जायसवाल 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। वह 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रियान पराग भी 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।

54 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी आरआर को विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर दासुन शनाका, और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी छोटी, लेकिन अहम पारियों से संभाला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जुरेल ने 26 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 38, पांचवें नंबर पर आए शनाका ने 15 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 29, और सातवें नंबर पर आए आर्चर ने 15 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका की मदद से 32 रन बनाकर आरआर का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 205 तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी 18 रन बनाए थे। आखिर में जडेजा 11 गेंदों पर 19 और नांद्रे बर्गर 3 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत दीपक चाहर ने की। चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 5:46 PM IST

Tags

Next Story