आईपीएल 2026 केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार, एलएसजी के खिलाफ खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चुनौती

आईपीएल 2026 केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार, एलएसजी के खिलाफ खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चुनौती
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खराब फॉर्म से गुजर रही है। केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत का इंतजार है। एलएसजी के खिलाफ केकेआर के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आसान नहीं होने वाला है।

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खराब फॉर्म से गुजर रही है। केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत का इंतजार है। एलएसजी के खिलाफ केकेआर के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आसान नहीं होने वाला है।

केकेआर ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं। टीम को अपने पहले 2 मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस कारण टीम को 1 अंक मिले। हालांकि इस मैच में भी केकेआर की स्थिति ठीक नहीं थी।

अंकतालिका में केकेआर नौवें नंबर पर है। इसमें सुधार के लिए टीम को गुरुवार को इडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

केकेआर के लिए एलएसजी के खिलाफ मुकाबला कभी आसान नहीं रहा है। हेड टू हेड मैचों पर गौर करें तो एलएसजी और केकेआर के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। एलएसजी का पलड़ा इस दौरान भारी रहा है। एलएसजी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को महज 2 मैचों में जीत मिली है। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला खेला गया था जिसमें एलएसजी 4 रन से विजयी रही थी।

एलएसजी के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घर में जीता था। इस मैच में एलएसजी की गेंदबाजी खतरनाक दिखी थी। खासकर तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने हैदराबाद की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी थी। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान ऋषभ पंत लंबे समय बाद लय में दिखे थे। टीम की जीत में उनकी नाबाद 68 रन की पारी का योगदान अहम रहा था।

केकेआर टीम में संतुलन और कई बड़े खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है।

ऐसे में अपने घर में भी केकेआर के लिए इन फॉर्म एलएसजी के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होने वाला है। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को बेहतर रणनीति और टीम संयोजन के साथ उतरना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 9:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story