आईपीएल 2026 एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी?

आईपीएल 2026 एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी?
आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों के साथ एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी।

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों के साथ एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 13 मई को भयंकर आंधी-तूफान और बारिश प्रकोप आया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में राज्य भर में 100 से अधिक मौते हुई हैं। आपदा में अचानक अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और उनके लिए श्रद्धांजली के रूप में एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने मौन रखा और मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे।

क्रिकेट को जेंटलमैन खेल माना जाता है और खिलाड़ियों की इस गतिविधि ने एक बार फिर से इस खेल के उदार चेहरे को प्रस्तुत किया है।

मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 187 रन बनाए हैं। एलएसजी को अपने घर में जीत दर्ज करने के लिए 188 रन की जरूरत है। सीएसके के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। कार्तिक का सीजन का यह दूसरा अर्धशतक था। डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इसके अलावा, सैमसन 20, गायकवाड़ 9 और पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर नाबाद 32 और प्रशांत वीर ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए।

एलएसजी के लिए आकाश महाराज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। आकाश ने सैमसन, गायकवाड़, और उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया था। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story