आईपीएल 2026 पारी की शुरुआत करना रणनीति का हिस्सा, एलएसजी-डीसी मैच के बाद बोले ऋषभ पंत

आईपीएल 2026 पारी की शुरुआत करना रणनीति का हिस्सा, एलएसजी-डीसी मैच के बाद बोले ऋषभ पंत
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। पंत ओपनिंग नहीं करते। इसलिए उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा। मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया।

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। पंत ओपनिंग नहीं करते। इसलिए उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा। मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया।

ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, "यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन बीच के ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका खेलें, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया।"

एलएसजी कप्तान ने कहा, "लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विरोधी टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिनर, खासकर अक्षर पटेल का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता था। हालांकि, उनके जल्दी आउट होने से यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।"

अगले मैचों में भी पारी की शुरुआत करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह टॉप ऑर्डर में खेलते रह सकते हैं।

सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

ऋषभ पंत ने अपने लगभग दस साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है। आईपीएल में उन्होंने केवल सात बार पारी की शुरुआत की है।

एलएसजी को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता लिया।

लखनऊ का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 7:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story