आईपीएल 2026 पहली जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंची जीटी, टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा

आईपीएल 2026 पहली जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंची जीटी, टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीटी ने 1 रन से डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। आइए देखते हैं कि डीसी और जीटी के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका की तस्वीर क्या है।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीटी ने 1 रन से डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। आइए देखते हैं कि डीसी और जीटी के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका की तस्वीर क्या है।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (एमआई) 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है।

अंक के साथ-साथ रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग निर्धारित है।

नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का ही ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा है। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं, और ऑरेंज कैप उनके पास है। आरआर के ही रवि बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 7:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story