आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेंगी।

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेंगी।

बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अब तक, पिछले कुछ मुकाबलों में जो हम हारे हैं, उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। सफर की वजह से हमें अब तक कोई शिकायत नहीं है। एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर सभी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में एसआरएच ने लक्ष्य का पीछा किया था, इसलिए मुझे लगा कि हम गेंदबाजी करेंगे। शशांक टीम में आए हैं।"

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "मैं भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनता। उम्मीद है कि आज हम शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस सीजन में दर्शकों ने हमारा बहुत अच्छा साथ दिया है। मैं पिच का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। उम्मीद है कि हम स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बना पाएंगे। नीतीश हमारी टीम में वापस आ गए हैं।"

पंजाब किंग्स ने इस सीजन 9 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी एसआरएच तीसरे स्थान पर है। पीबीकेएस के पास फिलहाल 13 अंक हैं। वहीं, एसआरएच के पास 12 अंक हैं। एसआरएच अगर यह मैच जीत लेती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story